गोदावरी शिव मंदिर का ग्यारहवां शिला पुजन भव्यता के साथ संपन्न

 (प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, प्राचीन तीर्थ गोदावरी धाम के जीर्णोद्धार का ग्यारहवां शिला पूजन ब्रह्मलीन मंहत केशरगिरी एंव गोवर्धन गिरी महाराज के सपनों को साकार करने के लिए इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है इस संदर्भ में गुरुवार को शिलापुजन संपन्न हुआ। गोदावरी मंदिर विकास समिति के मिडिया प्रभारी हसमुख पानेरी ने बताया कि शिलापुजन महंत हितेश्वरानंद महाराज (श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा) पीठाधीश्वर कटावला मठ चावंड ,सलुम्बर के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रारंभ में गोदावरी मंदिर विकास समिति द्वारा संतों का शाल एंव प्रतिक चिन्ह भेंट कर स्वागत एंव अभिनंदन किया गया । समिति अध्यक्ष भरत कलाल व संरक्षक अमृत डामोर ने संतों ,आचार्यों यजमानों एंव उपस्थित धर्म प्रेमियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव शंकर पंचाल ने अभी तक की कार्यविधि एंव आगामी मंदिर जीर्णोद्धार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
               आचार्य प्रभाशंकर त्रिवेदी, जावली एवं गणेशलाल व्यास सुंदरा के सानिध्य में 16 कुंडीय होमात्मक लघुरुद्र 27 यजमानों द्वारा संपन्न हुआ।
साथ ही इस अवसर पर मंदिर जीर्णोद्धार हेतु यजमान के लिए 5 नए श्रद्धालुओं ने संकल्प पत्र भरा। कार्यक्रम में समर्पण राशि का पूर्ण भुगतान करने वाले यजमानों को धर्म श्री सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूर्णाहुति के स्पष्ट शिला पूजन एवं महा आरती की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गोदावरी मंदिर जीर्णोद्धार समिति के सरक्षंक अमृत डामोर, प्रकाश कलाल, बंशी भाई पटेल,अध्यक्ष भरत कलाल, सचिव शंकर पंचाल, कोषाध्यक्ष बदामीलाल सुथार, नरेन्द्र व्यास, रामलाल पटेल, अर्जुन पंचाल, अशोक त्रिवेदी,मनोज कलाल,बेचर पटेल, नंदकिशोर त्रिवेदी, गजेंद्र पानेरी,अमरशंकर डामोर, हरीश पानेरी, धवल कलाल, सुंदर दर्जी, हीरालाल दर्जी, नरेश अग्रवाल,अशोक कलाल आदि समिति के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ । धार्मिक संगठन जय अंबे नवयुवक मंडल कटेवडी,पलसिया,महुदरा,बायडी,गणपति नवयुवक मंडल खेरवाडा,कटेवडी शीतला माता मित्र मंडल, साई सेवा समिति, अंबाजी सेवा समिति ,लक्ष्मीनारायण नवयुवक मंडल खेरवाडा आदि का सहयोग भी प्राप्त हुआ ।कार्यक्रम के अंत में संरक्षक प्रकाश कलाल ने सभी उपस्थित सनातन धर्म प्रेमियों हृदय से आभार प्रकट किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!