मां मेलडी माताजी की ध्वज यात्रा महोत्सव संपन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। मां भगवती मेलडी माता मंदिर की ध्वजा यात्रा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह यात्रा महंत विरमनाथ महाराज एवं महंत साध्वी राजू बा के सानिध्य में धूमधाम से यात्रा का आयोजन हुआ ,जिसमें मेलडी माता परिवार की ओर से 108 फीट की ध्वजा निकाली गई,
बजरंग सेना मेवाड़ प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि इस यात्रा को शहर विधायक ताराचंद जैन, नव वर्ष समारोह समिति राष्ट्रीय सचिव डॉ प्रदीप कुमावत, शिव सिंह सोलंकी द्वारा ध्वज दिखाकर रवाना की गई ,जो की सर्व देवी पूजक सेवा समिति के कैलाश देलवाडिया, बाबू भाई पानरिया ,भोला भाई, नरेंद्र  देलवाडिया ,राजेश ,अनिल देलवाडिया ,विनोद, धरम देलवाडिया ,महेश माकनेजिया, अजय, विजय भोला भाई टकोडी आदि के नेतृत्व में यात्रा को निकाला गया , जो की जोगणिया माता मंदिर कैलाश कॉलोनी से प्रारंभ होकर पारस चौराया, अग्रवाल धर्मशाला, सेक्टर 13 ,रोशन जी की बाडी होती हुई मेलडी माता मंदिर पहुंची,जहां पर ध्वजा कार्यक्रम, महाआरती के साथ  भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया ,जिसमें प्रमुख अतिथि तौर पर जयचंद भाई, नरोत्तम गिरधर कानकोड़िया मुंबई ,रघुवीर सिंह राणावत, रघुनाथ सिंह मुकेश भाई, जयेश कनकोडिया, प्रीतेश, मोहित  नरोत्तम भाई, सचिन जयचंद आदि उपस्थित रहे

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!