विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित

उदयपुर, 9 नवबर। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान उदयपुर की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करावली में पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा के आतिथ्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के सूत्रधार वृक्षम अमृतम के संरक्षक कृष्ण कांत पानेरी, अध्यक्ष गोपेश शर्मा, सचिव यशवंत त्रिवेदी, वरिष्ठ सदस्य लवीश चपलोत,  नरपत सिंह ओर महेश उपाध्याय ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विभिन्न प्रजातियों के फल-फून व छायादार पौधे लगाए। अध्यक्ष गोपेश कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सलूंबर प्रधान गंगा देवी, लक्षमण सिंह, प्रधुमन सिंह, गंगाराम, प्रिंसिपल डॉ विजय चौधरी आदि उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!