दृष्टिबाधित बालकों ने सूरदास भक्ति संध्या में बांधा समाँ

– तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को

– भीलवाड़ा व चित्तौड़ के सांसद होंगे अतिथि

उदयपुर। समिधा दृष्टि-दिव्यांग मिशन, उदयपुर की ओर से दृष्टिबाधित बालकों की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को “महाकवि सूरदास भजन संध्या ” का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि उदयपुर ग्रामीण के विधायक फूलसिंह मीणा थे। विशिष्ट अतिथि श्रद्धा गट्टानी व आरोग्य शेखर थे। दृष्टिबाधित भावेश देसाई के नेतृत्व में बालकों ने एक से बढ़ कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। इससे पूर्व दिन भर चली प्रतियोगिता के दौरान दृष्टिबाधित बालकों को शतरंज खेलते देखने के लिए स्थानीय विद्यार्थियों व शहरवासियों की भीड़ आयोजन स्थल पर उमड़ पड़ी। सेमीफाइनल मुकाबले में अजमेर के जुगल किशोर व धनपाल मीणा विजेता रहे। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को होगा।मिशन संयोजक डॉ चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित समापन समारोह में चितौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल,राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के चेयरमेन मुकेश भारती, जिला कलेक्टर नमित मेहता, एस पी योगेश गोयल, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!