युद्ध की स्थिति के दौरान बीकानेर भेजे गए डाक्टरों का वापस आने पर सांसद रावत व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उदयपुर। युद्ध की स्थिति के दौरान आपदा प्रबंधन के तहत उदयपुर से बीकानेर मेडिकल कॉलेज भेजे गए डाक्टरों की टीम के वापस उदयपुर लौटने पर उनका जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पाकिस्तान से युद्ध की स्थिति के दौरान उदयपुर से डाक्टरों की एक टीम आपातकालीन स्थितियों को संभालने के लिए बीकानेर मेडिकल कॉलेज भेजी गई थी। इस टीम ने तत्काल वहां जाकर अपना मोर्चा संभाला और हर परिस्थितियों के लिए तैयार रही। इस टीम में डॉ एमपी जैन, डॉ दीपक आमेटा, डॉ बीएल मेघवाल, डॉ निशांत डांगी, डॉ समय सिंह, डॉ महेंद्र कुमार, डॉ राजीव नवारिया व डॉ संतोष चौधरी शामिल थे। इस टीम के पुनः उदयपुर लौटने पर लोकसभा सांसद मन्नालाल रावत, होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व भाजपा नेता राजेश अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। इस मौके पर डाक्टरों ने कहा कि युद्ध की स्थिति के दौरान उनको मोर्चा संभालने के लिए बोर्डर पर भेजा गया यह उनके लिए गौरव की बात है। इससे उनका परिवार भी गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि देश सेवा के लिए वे हर समय तैयार है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!