दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी : प्रकरण दर्ज 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

 (प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र के बडला में स्थित डीबी सोनोग्राफी एवं हॉस्पिटल के बाहर प्रवीण पुत्र रणछोड़ लाल भगोरा जाती मीणा उम्र 26 वर्ष निवासी जोगपुर पुलिस थाना चितरी जिला डूंगरपुर जो प्राइवेट डॉक्टर का व्यवसाय कर रहे हैं, उक्त अस्पताल में कार्यरत हैं ने अपनी मोटरसाइकिल केटीएम ड्यूक अस्पताल के बाहर खड़ी की थी जिसको सुबह अज्ञात चोर चोरी कर मोटरसाइकिल साथ में ले गया। अस्पताल के बाहर लगे सीसी टीवी फुटेज में बाइक चुराकर ले जाते हुए अज्ञात चोर को स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। प्रार्थी द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि मोटरसाइकिल के पंजीकृत नंबर एवं प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रकरण दर्ज कर अज्ञात चोर के बारे में जानकारी के लिए सहायक उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। घटना 2 मई प्रातः काल की बताई जाती है जबकि प्रार्थी द्वारा एक दिन आसपास मोटरसाइकिल की तलाश करने पर नहीं मिली इस आधार पर 3 मई को दोपहर बाद पुलिस थाना में प्रकरण दर्ज कराया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!