पत्नी की हत्या के बाद दबाव में किया अंतिम संस्कार, पिता समेत पांच परिजन गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 16 अप्रैल : जिले के ओगणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला की हत्या के मामले में उसके परिजनों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने पुलिस को सूचित किए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के अनुसार पुनम चंद गोरणा गमेती ने 16 मई को अपने पत्नी फूलकी बाई गमेती को आपसी विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के ससुराल पक्ष ने मामले को दबाने के लिए पीहर पक्ष पर दबाव डाला और हत्या की सूचना देने के बजाय शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मृतका के पिता लालूराम कपाया की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पति पूनम चंद को गिरफ्तार किया और मामले की जांच की। जांच के दौरान साक्ष्य मिटाने के आरोप में मृतका के पिता लालूराम कपाया, प्रेमलाल गमेती, भूरालाल कपाया, हकराराम कपाया और रोशनलाल कपाया को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। ​अग्रिम अनुसंधान जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!