नव पद ओली आराधना समारोह पूर्वक संपन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

परणा,स्वागत,अभिनंदन अगली ओली की घोषणा
उदयपुर। सेक्टर 3-महावीर जन्म कल्याणक के साथ-साथ नवपद ओली की आराधना का समापन आज हो गया। नवकार के नव पदों का स्मरण मात्र से मानव मात्र को दुखों से मुक्ति मिलती है। यह वर्ष में दो बार कराई जाती है। हमारे विशेष संवाददाता को यह बात बता रहे थे श्रावक समिति के अध्यक्ष आनंद जैन,उन्होंने कल बताया कि चैत्र मास की यह ओलीजी संपन्न होगी।इस संवाददाता से बात करते हुए समारोह के संयोजक जीवन सिंह मेहता ने बताया कि आज इस नवपद ओली के आयोजन सहयोगी श्रीमती रेणु-विनोद जैन परिवार थे जिनका श्री संघ की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

उपसचिव हिम्मत सिंह तलेसरा ने बताया कि इस मौके पर नवकारसी की समुचित व्यवस्था कराई गई जिसमें पोरसी एवं शपथ वाले सभी श्रावकों को समय अनुसार पारणा कराया गया।कोषाधिकारी महेंद्र डागा से इस संवाददाता ने लाभार्थी के खर्च के बारे में जानकारी चाहिए तो बताया गया की 40 हजार के करीब खर्च करके इस सारे आयोजन के लाभार्थी बन सकते हैं।उन्होंने कहा कि यह अपने स्तर पर भी कोई भी आयोजित करा सकते हैं।इस मौके पर संगठन मंत्री ललित कोठारी और भंडारपाल मदनलाल सियांल पूरे समय उपस्थित रहकर सारी व्यवस्थाओं को संभाले हुए देखे ग‌ए।समारोह का संचालन पीपी के संपादक सोहनलाल भानावत ने किया। उन्होंने इस संवाददाता से कहा की नव पद ओली की आराधना से सभी दुखों का अंत संभव है। यह 9 दिवस तक आयंबिल करके आराधना संपन्न की जाती है ।आज के कार्यक्रम के लाभार्थी परिवार रेनू विनोद जैन,शुभम भावना जैन परिवार को भानावत एवं मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने पगड़ी,माला,ऊपरणा आदि से बहुमान किया गया।महिला मंडल की अध्यक्षा सुशीला पोरवाल,मंत्री भगवती मेहता,उपाध्यक्ष भारती सेठ,बहु मंडल की सरिता कावड़िया, कोषाध्यक्ष पुष्पा सिसोदिया नवयुवक मंडल के अध्यक्ष संदीप लोढ़ा और मंत्री कोठारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन,आमंत्रित मेहमान एवं इस कार्यक्रम के विशेष आराधना करने वाले लोग उपस्थित थे।एक सवाल के जवाब में धर्म प्रचार मंत्री विनोद जैन ने बताया कि 25 ओली की नियमित हुई एवं कभी 40 कभी 35 और यहां तक की 55 तक छूटकर छूटकर आयंबिल हुए।लाभार्थी परिवार की ओर से इन्हें प्रभावना देकर सम्मानित किया गया। संयोजक जीवन सिंह मेहता एवं हेमंत पामेचा ने इस संवाददाता से कहा कि अगली ओलीजी के लिए भी लाभार्थी श्रीमती भारती-दिलखुश सेठ परिवार ने ली है। इस दंपति को भी भानावत ने ऊपरणा ओढा़कर सम्मानित किया।इस अवसर पर सेवादार नरेंद्र एवं सुरेखा का भी बहुमन किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!