विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न प्रतियोगियों का आयोजन 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
प्रतीक जैन
खेरवाड़ा,अर्पण सेवा संस्थान एवं एस.बी.आई. फाउंडेशन द्वारा संचालित ग्राम सेवा परियोजना के अंतर्गत ग्राम सेवा केन्द्र असारीवाडा में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय असारीवाडा के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। संस्थान द्वारा संगोष्ठी कार्यक्रम, चार्ट प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, संवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया तथा प्रथम , द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कुल 47 छात्रो की स्वास्थ्य जाँच करके निःशुल्क दवाईयाँ वितरित की गई। संस्थान की और से परियोजना प्रबंधक मुकेश मीणा द्वारा बेहतर स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ दी गईं। कार्यक्रम में आजीविका एक्सपर्ट प्रकाश सिंह, कम्युनिटी एक्सर्ट नरेश कुमार, शिक्षा प्रभारी दलपत सिंह, शिक्षक अभिषेक अहारी की उपस्थिति रही ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!