उदयपुर। आईसीएसआई के एनआईआरसी उदयपुर चैप्टर द्वारा 28 मार्च 2025 को “आरईआरए – रियल एस्टेट सेक्टर में कंपनी सेक्रेटरीज के लिए एक नया अवसर” और “सस्टेनेबिलिटी की दिशा में मार्गदर्शन: वैश्विक पहल, भारतीय प्रावधान और सर्वोत्तम अभ्यास” विषयों पर ऑरा होटल और रेस्टोरेंट, सेक्टर 3, उदयपुर, राजस्थान-313001 में एक स्टडी सर्कल बैठक आयोजित की गई।
सीएस सूर्य प्रकाश मौड़, अध्यक्ष ने बताया की प्रथम सत्र में सीए गौरव बडाला ने “आरईआरए – रियल एस्टेट सेक्टर में कंपनी सेक्रेटरीज के लिए एक नया अवसर” विषय पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए और उदयपुर चैप्टर के कंपनी सेक्रेटरीज को इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और प्रभावी रूप से योगदान देने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
सीएस रोहिणी अवचार सचिव, में द्वितीय सत्र की जानकारी देते हुवे बताया की श्री राहुल मिश्रा ने “सस्टेनेबिलिटी की दिशा में मार्गदर्शन: वैश्विक पहल, भारतीय प्रावधान और सर्वोत्तम अभ्यास” विषय पर अपनी ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी। उन्होंने उत्पादकों, निर्माताओं की प्रकृति और समाज के प्रति जिम्मेदारियों, उनसे जुड़े कानूनों और कंपनी सेक्रेटरी की भूमिका के बारे में जागरूक किया।
सीएस शैलेश जैन (उपाध्यक्ष), सीएस अर्पित कलानी (कोषाध्यक्ष), सीएस भावना प्रिय मेहता (एमसी सदस्य), सीएस महिपाल सिंह सोलंकी, सीएस पुष्करलाल जाट, सीएस भारत चौधरी, सीएस गौरव विशिष्ट, सीएस राहुल जैन, सीएस खुशबू बड़खट्या, सीएस ज्योति बाला सोनी, सीएस खुशबू सेठी और अन्य 50 सदस्य इस सत्र में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीएस नम्रता पालीवाल ने किया।
