स्कूली बालिका के घर नहीं लौटने का प्रकरण दर्ज 

खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पाटिया थाना क्षेत्र के ऊबरी नला जायरा निवासी विनोद कुमार पुत्र बाबूलाल डामोर जाती मीणा उम्र 38 वर्ष ने गुरुवार देर शाम प्रकरण दर्ज कराया कि उसकी बड़ी पुत्री दिनांक 24 मार्च 2025 वार सोमवार को सुबह 9:00 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी परंतु चार दिन होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के वहां ढूंढने पर भी कोई पता नहीं चला। पिता विनोद द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुत्री का अपहरण कर ले जाने का शक के आधार पर प्रकरण दर्ज कराया गया। थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह राव ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर हेड कांस्टेबल बदा राम द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!