उदयपुर, 27 मार्च। महावीर इंटरनेशनल जज्बा वीरा केन्द्र द्वारा गुरूवार को फाग उत्सव के साथ ही नव संवत्सर का गीतों की स्वर लहरियों के साथ स्वागत किया।
केन्द्र अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि गुरूवार को बड़ी स्थित ऐश्वर्या रिसोर्ट में केन्द्र की वीराओं द्वारा फागोत्सव के साथ ही नव संवत्सर का स्वागत फाग के गीतों से किया गया। वीराओं ने पारम्परिक गीत होलिया में उड़े रे गुलाल, आज ब्रज में होली रे रसिया, होली खेल रहे बांके बिहारी, होली खेले चांदनी रात कान्हा बरसाने में आदि गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर सदस्याओं ने झूम कर नृत्य किया और पूरा माहौल भक्तिमय व मस्ती भरा हो गया। इस अवसर पर सभी सदस्याओं को गुलाल का टीका लगा कर स्वागत किया गया। सचिव सुमन भंडारी के नेतृत्व में सदस्याओं को हाउजी खेम खिलाया गया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया . ताश के गेम व नव संवत्सर के गेम में इन्द्रा लोढ़ा एवं सरोज बापना प्रथम रही . द्वितीय से लेकर पाँचवाँ स्थान प्राप्त करने वाली वीराओं को , नृत्य प्रस्तुत कर्ताओं एवं सुन्दर रंगोली बनाने वाली वीराओं को भी सम्मानित किया गया . अर्चना राठौड़, देवयानी शर्मा, तृप्ति झा , मधु मेहता , शिखा कावड़िया , कल्पना सिंघवी, सपना मेहता तथा साधना कोठारी को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्याओं ने नव संवत्सर का करते है स्वागत शीश झुका कर की प्रस्तुति देकर नव संवत्सर का स्वागत किया। कार्यक्रम में वीना धाकड़, आशा कटारिया, मीना पोखरना, ललिता बापना, तृप्ति झा, सपना मेहता का विशेष सहयोग रहा।
जज्बा वीरा द्वारा फागोत्सव का आयोजन, गीत से किया नव संवत्सर का स्वागत
