मेवाड़ टूरिज्म कप 2025 का आगाज़
पर्यटन से जुड़ी इकाइयों के प्रतिभागी दिखा रहे हैं प्रतिभा
उदयपुर। मेवाड़ टूरिज़्म कप के तहत पहले दिन मंगलवार को सुबह हुए मैच में पहले मुकाबले मे पैरेलल होटल ने औरिका को 4 विकेट से और दूसरे मैच में होटल ट्राईडेंट ने होटल द लीला पैलेस को 3 विकिट से हराया। वुडन स्ट्रीट द्वारा आयोजित कप के फील्ड क्लब मैदान पर मंगलवार से शुरू हुए पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी ऑरिका होटल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 150 रन बनाए। ऑरिका होटल की ओर से मोहम्मद साद ने 42 रन और मुकेश सिंह ने 21 रनों का योगदान दिया। टीम होटल पैरेलल की ओर से राहुल ने तीन विकेट और संदीप शर्मा एवं तुलसी ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। जवाब में होटल पैरेलल ने निर्धारित लक्ष्य को 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। होटल पैरेलल की ओर से ओपी जांगिड ने नाबाद रहते हुए 66 रनों का योगदान दिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए होटल पैरेलल के जांगिड़ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आज खेले गए दूसरे मुकाबले में होटल ट्राइडेंट ने दी लीला पैलेस होटल को तीन विकेट से हराया। द लीला पैलेस होटल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 110 रन बनाए। द लीला पैलेस की ओर से हितेश ने 27 रन और भव्य जैन ने 23 रनों का योगदान दिया। ट्राइडेंट होटल की ओर से हरीश और अर्पित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट प्राप्त किया। रितेश पालीवाल और रोहित रावत ने दो-दो विकेट हासिल किया।
जवाब में होटल ट्राइडेंट ने निर्धारित लक्ष्य को 14.3 ओवर में हासिल कर लिया होटल ट्राइडेंट की ओर से हरीश ने 25 रन और रितेश पालीवाल ने 22 रनों का योगदान दिया।होटल लीला पैलेस की ओर से रितेश माली ने तीन विकेट हासिल किया। हरफनमौला प्रदर्शन के आधार पर होटल ट्राइडेंट के हरीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुए टूर्नामेंट में भी सभी टीमों की अलग अलग रंगीन जरसी बनाई गई है। आईपीएल फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में पहले लीग मैच होंगे. फिर नॉकआउट राउंड और अंत में 6 अप्रैल को फाइनल खेला जाएगा।
पहले दिन पैरेलल ने ओरिका को 4 विकिट से और होटल ट्राइडेंट ने होटल द लीला पैलेस को हरा जीते उद्घाटन मैच
