उदयपुर। लखारा समाज मातृशक्ति की महिलाओं ने टाऊन हॉल में सेवरे का आयोजन किया। गणगौर पूजन पर महिलाओं ने फूलों से सेवरे को सजाया और घूमर करते हुए विभिन्न मुद्राओं से गणगौर को रिझाने के जतन किए। महिलाएं गीतों के साथ सेवरा लेकर गणगौर स्थानक पर पहुंची और फूल चढ़ाकर सुख और समृद्धि की कामना की। इस दौरान समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।
लखारा समाज की महिलाओं ने सजाया सेवरा
