सिने स्टार अमृता राव आज उदयपुर आएगी , अनन्य सुंदरी ग्रैंड फिनाले में करेगी शिरकत 

उदयपुर। बॉलीवुड स्टार आज झीलो की नगरी उदयपुर आएगी , वे यहाँ मिताली इवेंट्स द्वारा भारतीय संस्कृति के उत्थान के उद्देश्य से आयोजित अनन्य सुंदरी ब्यूटी कांटेस्ट के ग्रैंड फिनाले में चीफ जूरी होगी , आयोजन प्रबंधक मिताली जैन ने बताया कि राव ग्यारह बजे उदयपुर पहुँचेगी उसके बाद शाम साढ़े  पाँच बजे गीतांजलि मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में समायोजित अनन्य सुंदरी ग्रैंड फिनाले में चीफ जूरी की भूमिका निभाएगी , उल्लेखनीय है अमृता राव ने विवाह सहित भारतीय परंपरा से प्रेरित अनेक फ़िल्में की है , मिताली जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जी.एम.सी.एच के ओनर अंकित अग्रवाल व राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे , प्रतियोगिता के चार राउंड होंगे , रैंप , सेल्फ इंट्रो, अटायर, और टैलेंट इन चुनौतियों से गुजरते हुए सेमी फाइनल में चयनित हुए टॉप 10 में से चुने गये कंटेस्टेंट को अमृता राव भारतीय संस्कृति व महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रश्न पूछेगी , विजेता को अनन्य सुंदरी क्राउन व 51000 रुपये की राशि साथ ही फर्स्ट रनर अप को 21000 व सेश, सेकंड रनर अप को 11000 व सेश दिये जाएँगे , शेष सभी प्रतिभागियों को सहभागिता हेतु पुरुष्कृत किया जाएगा । कार्यक्रम में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज हेल्थ पार्टनर होगा , कार्यक्रममें भाग लेने  देश भर से लोग पहुँच रहे है
ये रहे सेमी फाइनल विनर 
शनिवार को ओपेरा गार्डन में आयोजित सेमी फाइनल राउंड में टॉप 20 प्रतिभागियों में से जुरी मिस इंडिया उषा जैन , मिस ग्रीक विजेता रही कृति सरूपरिया, ग्यारह बार मिस उदयपुर रही डॉ.रेखा जैन ने संयुक्त रूप से टॉप टेन के रूप में मधु मेनारिया,,किरण मीणा,रचना शाह,शिवनन्दिनी सोनी,सोनिया साहू,विजेता सोनी,हीना जैन,भावना जैन, मोना जैन ,अविशा सक्सेना के नाम घोषित किए ,
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिखा सक्सेना डिप्टी टूरिज्म ऑफिस व एडवोकेट सोनिका जैन थी
मंच का कुशल संचालन जयपुर से आये एंकर जोश ने किया
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!