तिलक होली खेलकर जल संरक्षण सन्देश दिया
उदयपुर, सोभागपुरा स्थित आनन्द विहार गोपाल पार्क कॉलोनी के तीन दिवसीय होली महोत्सव के अन्तर्गत प्रथम दिन दानी परिवार के सौजन्य से खाटूश्याम फागोत्सव मे अंजली आचार्य, चिराग धमाका,अनिल आनन्द एंव पायल शर्मा ने बाबा श्याम के दरबार के समक्ष फागोत्सव भजनो पर जमकर नाच नचाये। सनराइज ग्रुप के संस्थापक प्रमुख समाज सेवी हरीश राजानी की अध्यक्षता तथा समाज सेवी व्यावसायी विक्रम सिंह देवडा के सपत्नीक मुख्य आतिथ्य मे होली पूजन दहन कार्यक्रम हुआ। इससे पूर्व राजानी ने नवीन कार्यकारिणी अध्यक्ष डाॅ.बालकृष्ण शर्मा,सचिव राजेश खोईवाल कोषाध्यक्ष कमलेश मून्दडा सहित 11 सदस्यो तथा पूर्व अध्यक्ष के के मेहता एंव जे आर के सौती, महिपाल सिंह राणावत आदि वरिष्ठ जनो का उपरणा ओढाकर सम्मान किया।तृतीय दिन पूरी कॉलोनी का होली गीत संगीत नृत्यादि के साथ सामुहिक तिलक होली खेलकर जल संरक्षण का सन्देश दिया।
सोभागपुरा मे 3 दिवसीय होली महोत्सव हुआ
