संविधान और संस्कृति पर चर्चा करने उदयपुर में जुटेंगे युवा इतिहासकार

-भारतीय इतिहास संकलन योजना के अंतर्गत नवम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी उदयपुर में 8-9 को
-भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल करेंगे उद्घाटन

उदयपुर, 5 फरवरी। अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के तत्वावधान में नवम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 8-9 फरवरी 2025 को उदयपुर के जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में किया जाएगा। संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘भारतीय इतिहास, संस्कृति और संविधान’ रहेगा। संगोष्ठी का उदघाटन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल करेंगे।

संगोष्ठी के समन्वयक विद्यापीठ के संघटक साहित्य संस्थान के निदेशक डॉ. जीवन सिंह खरकवाल ने बताया कि यह आयोजन भारतीय इतिहास और संस्कृति के गहन अध्ययन व विमर्श को प्रोत्साहित करने की दिशा में किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से इतिहासकार, शोधार्थी व विषय-विशेषज्ञ भाग लेंगे। अब तक 175 से अधिक युवाओं ने इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है। विद्यापीठ के कुलपित प्रो. एसएस सारंगदेवोत व भारतीय इतिहास संकलन समिति के क्षेत्रीय संगठन मंत्री छगनलाल बोहरा के मार्गदर्शन में तैयारियां जारी हैं।

उद्घाटन सत्र शनिवार 8 फरवरी को सुबह 10 बजे होगा। उद्घाटन सत्र में भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के कार्यवाहक सदस्य सचिव डॉ. ओम उपाध्याय विशिष्ट अतिथि होंगे। उद्घाटन भाषण अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. ईश्वरशरण विश्वकर्मा का रहेगा। भारत का समग्र इतिहास परियोजना के समन्वयक डॉ. नरेन्द्र शुक्ला विषय प्रवर्तन करेंगे। सत्र में अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. बालमुकुंद पाण्डेय युवा इतिहासकारों को पाथेय प्रदान करेंगे।

संगोष्ठी के सहसमन्वयक डॉ. विवेक भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम समन्वयक अनुराग सक्सेना होंगे। सहसंयोजक का दायित्व चैनशंकर दशोरा, डॉ. मनीष श्रीमाली व डॉ. हेमेन्द्र चौधरी संभाल रहे हैं। परिवहन व्यवस्था दीपक शर्मा, लव वर्मा, आवास व्यवस्था मनीष श्रीमाली, प्रियदर्शी ओझा, भोजन व्यवस्था ओमप्रकाश खोखावत, गिरीश चौबीसा, मंच व्यवस्था डॉ. रेखा महात्मा, दुर्गाशंकर, अतिथि जिज्ञासा समाधान व्यवस्था हुकमचंद जोशी, हेमेन्द्र सिंह सारंगदेवोत, साहित्य वितरण व्यवस्था केवल, शोएब संभाल रहे हैं। इनके साथ विभिन्नि व्यवस्थाओं में कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!