उदयपुर, 17 जनवरी। महावीर इंटरनेशनल जज्बा वीरा केन्द्र के तत्वावधान में शुक्रवार को स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। केन्द्र अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारम्भ सदस्य पुष्पा सिसोदिया द्वारा ‘‘हर पल में प्यार है, हर लम्हें में खुशी है’’ स्वागत गीत से हुआ। वहीं आजाद खमेसरा ने ‘‘नारी तुम पुरूष न बन पाओगी, क्या कठोर दिल रख पाओगी’’ की प्रस्तुति देकर नारीत्व के गुणों पर प्रकाश डाला। सचिव सुमन भंडारी ने बताया कि केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्प की कड़ी में अब तक 23 कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें पौधारोपण, स्कूलों में स्टेशनरी वितरण, प्रज्ञा चक्षु विद्यालय में भोजन एवं स्टेशनरी वितरण, चिकित्सालय में भोजन वितरण मुख्य रूप से हुए। सभी कार्यक्रमों में सदस्याओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में सभी सदस्याओं को उपरणा ओढ़ाकर बहुमान किया गया। इस अवसर पर सदस्याओं के लिए हाउजी गेम, बेलून गेम व ताश के गेम का आयोजन भी रखा गया। विजेताओं को वीना धाकड़ की ओर से पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में 27 सदस्याओं की भागीदारी रही।
जज्बा वीरा का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित
