रोटरी क्लब स्थापित करेगा रोटरी मेडिकल इक्विपमेंट बैंकः छाजेड़

40 नये सदस्यों को जोड़ रोटरी क्लब उदयपुर ने रचा इतिहास 
उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने घोषणा की कि क्लब इस वर्ष उदयपुर में जरूरतमंदो के लिए 30 लाख रुपए की लागत से रोटरी मेडिकल इक्विपमेंट  बैंक स्थापित करेगा।
वे आज रोटरी प्रान्त 3056 की प्रान्तपाल रोटे. राखी गुप्ता की क्लब की अधिकारिक यात्रा के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज 40 सदस्यों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण कर रोटरी प्रान्त ही नहीं बल्कि भारत में एक साथ 40 सदस्य को जोड़ कर एक नया इतिहास बनाया है। इसके साथ ही क्लब प्रान्त में 200 सदस्यों वाले क्लबों मे शामिल हो कर क्लब ने इतिहास रचा है। इस अवसर पर उन्होंने 1 जुलाई से ले कर अब तक किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस सत्र में अब तक 47 सदस्यों को शपथ दिलाई जा चुकी है और यह आंकड़ा 30 जून तक 51 करनें के प्रयास किए जा रहे है।
समारोह की मुख्य अतिथि प्रान्तपाल रोटे.राखी गुप्ता ने कहा कि किसी में क्लब युवा सदस्य हो तो वे उस क्लब को नए नवाचार व नए मार्ग पर ले जानें में सक्षम होते है। उन्होंने कहा कि हम बिना फैलोशिप के कोई भी सेवा कार्य नहीं कर सकते है क्योंकि जब तक सदस्यों में आपसी समन्वय,मेलजोल नहीं होगा तब तक वह सेवा कार्य सफल नहीं हो सकता है।
इन सदस्यों ने ली शपथ- क्लब के वरिष्ठ सदस्य रोटे. सज्जन सेठ ने प्रान्तपाल राखी गुप्ता व क्लब अध्यक्ष अनिल छाजेड़ की मौजूदगी में क्लब में शामिल हुए 40 नए युवा सदस्यों अभिनव जैन,डॉ. अखिल कंठालिया, प्रतीक गुप्ता,अंकित गुप्ता,अंकित तलेसरा,अंकुश खन्ना,अंशुमान सेठ,अरिहंत दुगड़,अर्पित सिंघवी,अस्मिता गोयल,आयुष खमेसरा,चयन चौधरी,चेतन श्रीमाली,चिराग मोदी,दर्शन सेठ, धैर्य छाजेड़, ध्रुव छाजेड़, दुष्यन्त सोमानी,गौरव दलाल,गौरव जोधावत,गौरव नागौरी, गौरव सिंघवी,हर्षिल खमेसरा,हेमन्त जैन,मानविजय सिंह सोलंकी, डॉ. मनस्वीन सरीन,ओमप्रकाश दवे, पुलकित बांठिया,आर.के. नेभनानी, रजत खथुरिया,रवि पारीख,सचिन सिंघवी, सौरभ गांधी, सिद्धान्त सिंघवी,सिद्धार्थ दक,सौम्या श्रीमाली,सुनील मोगरा, वैभव धींग, विकास माहेश्वरी,सौरभ कोठारी को शपथ दिलाई।
पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने रोटरी फाउण्डेशन में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इसमें सहयोग करने पर वैश्विक स्तर पर सेवा कार्याे को करने में सहायता मिलती है। ’इस अवसर पर ध्रुव व धैर्य छाजेड़ ने पीएचएफ’ बननें की घोषणा की। कार्यक्रम को सहायक प्रान्तपाल जयेश पारीख ने भी संबोधित किया।
प्रारम्भ में कांता जोधावत ने ईश वंदना प्रस्तुत की। अंत में सचिव सीए डॉ. भरत सरूपरिया ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन आलोक पगारिया ने किया। डॉ.प्रीति अग्रवाल ने राखी गुप्ता का परिचय दिया। समारोह में पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, निवर्तमान प्रान्तपाल डॉ. निर्मल कुणावत सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने क्लब की कमेटी बुक का विमोचन किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!