दीपावली पर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार की ओर से मिलेगी शुद्ध मिठाईयां

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

संभागीय आयुक्त ने किया पोस्टर विमोचन
उदयपुर 17 अक्टूबर। उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार की ओर से इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर आमजन को शुद्ध मिठाईयां वाजिब दाम पर उपलब्ध कराई जाएगी। मिठाईयों के विक्रय दर के पोस्टर का विमोचन सोमवार को संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने किया। संभागीय आयुक्त ने मिठाईयों की गुणवत्ता के संबध में भण्डार महाप्रबन्धक आशुतोष भट्ट से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वर्तमान स्थिति और आमजन के स्वास्थ्य को देखते हुए उदयपुर भण्डार के इन प्रयासों को सराहनीय बतायां। इन मिठाइयों के विक्रय संबंध में आयुक्त महोदय ने व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये ।
इस मौके पर संभागीय आयुक्त ने समस्त उत्पादों के संबध्ंा में जानकारी प्राप्त करते हुए गुणवत्ता बनाये रखने एवं उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान मे रखते हुए उत्पादों के विक्रय के संबंध मे निर्देश दिये । भण्डार प्रशासक अश्विनी कुमार वशिष्ठ ने सुपरमार्केट की गतिविधियों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
भण्डार महाप्रबन्धक आशुतोष भट्ट ने बताया कि दीपावली के अवसर पर काजू कतली, काजू रोल के साथ मक्खन बडे, बेसन चक्की, सोहन पपडी भण्डार के सभी सुपरमार्केट पर आज से ही उपलब्ध रहेगी एवं अग्रिम बुकींग भी सुपरमार्केट पर की जावेगी। यह सभी मिठाईयां शुद्व सरस घी से निर्मित है। इनमे काजू कतली 620 रुपये प्रति किलो, काजू रोल 680 रुपये प्रति किलो, सोहन पपडी 360 रुपये प्रति किलो, बेसन चक्की 360 रुपये प्रति किलो, मक्खन बडे 440 रुपये प्रतिकिलो की दर से उपलब्ध रहेगें ।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर भण्डार प्रशासक एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रार,सहकारी समितियॉ, अश्विनी कुमार वशिष्ठ, लेखपाल दिनेश देवपुरा, नियुक्ति शाखा सतीश परिहार राजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं भण्डार के कार्मिक मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!