भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन को लेकर बैठक आयोजित

फतहनगर। संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष निर्वाचन को लेकर भाजपा मंडल फतहनगर-सनवाड़ की बैठक माहेश्वरी सदन में आयोजित की गयी। बैठक मंडल निर्वाचन अधिकारी जिला महामंत्री दीपक शर्मा के मुख्य आतिथ्य में एवं मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बगला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष चुनाव के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा और विचार विमर्श हुआ तथा निर्वाचन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों के पैनल बनाकर भेजे गए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,जिला सोशल मीडिया प्रभारी गौरव नागर, अनुसुचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश चपलोत, सुनील डांगी, मंडल महामंत्री रोशन खटीक एवं सभी पदाधिकारी,पार्षदगण,बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!