बैकुंठधाम सेवा संस्थान ने किया लावारिस शव का अंतिम संस्कार

उदयपुर, 28 नवंबर : हिरणमगरी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों बेहोश पड़े मिले लावारिस युवक की मौत के बाद
बैकुंठधाम सेवा संस्थान ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लावारिस युवक पुलिस को बीते 22 नवम्बर को सेक्टर—4 में पानी की टंकी के पास पड़ा मिला था। हॉस्पिटल ले जाने पर जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने बैकुण्ठ धाम सेवा संस्थान द्वारा उसका अंतिम संस्कार करवा दिया।

वृद्ध की हत्या कर आरोपी फरार, तलाश जारी
उदयपुर, 28 नवंबर : जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में बीते 26 नवंबर को एक वृद्ध की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में पप्पूलाल पुत्र नगजी मीणा निवासी लराठी वादिला फलां ने बताया कि वह सलूम्बर में मजदूरी करता है और उसकी पत्नी प्रियंका और काका हक्सी मीणा खेरवाड़ा में रहते हैं। 26 नवंबर की रात पप्पू की पत्नी प्रियंका अपने अंकल के घर गई थी। उसी रात को आरोपी ताराचंद महाराज निवासी भुवाली डूंगरपुर उनके घर आया और रात को वहीं रुका। अगले दिन प्रियंका जब वापस घर लौटी तो देखा कि घर के आंगन में सोए उसके काका की मौत हो चुकी थी। उसके गले पर काले निशान थे। प्रियंका और उसके पति पप्पू का आरोप है कि आरोपी ताराचंद महाराज ने ही काका का गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ताराचंद महाराज की तलाश जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!