उदयपुर, 20 नवंबर : जिले के मावली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला की आत्महत्या के मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में मृतका के पिता शंकरलाल ढोली निवासी मावली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में अपनी बेटी डिम्पल की मौत के बारे में शिकायत दी। शंकरलाल के अनुसार, डिम्पल की शादी मावली निवासी कैलाश चन्द्र से हुई थी। शादी के बाद कैलाश अपनी पत्नी को बच्चा न होने पर ताने दिया करता था और मारपीट भी करता था। 7 अक्टूबर को शंकरलाल को सूचना मिली कि डिम्पल की तबीयत खराब है और वह गंभीर हालत में है। जब शंकरलाल परिवार के साथ मावली पहुंचे तो डिम्पल को घर में मृत पाया। शंकरलाल ने आरोप लगाया कि कैलाश ने उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस ने कैलाश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार
