उदयपुर, 16 नवंबर : हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बार एसोसिएशन उदयपुर कार्यकारिणी एवं प्रतिनिधिमण्डल ने शनिवार को राजस्थान सरकार के कानून एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल को ज्ञापन सौंपा। उदयपुर प्रवास पर आए मंत्री से बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सर्किट हाउस में मुलाकात कर मेवाड़-वागड़ संभाग के उदयपुर में जल्द से जल्द हाई कोर्ट बैंच स्थापित करने का निवेदन किया। बार के सदस्यों ने मंत्री पटेल को बताया कि क्षेत्र की जनता विगत 43 वर्षों से राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थायी खण्डपीठ, उदयपुर में स्थापित करने की मांग कर रही है। जो कि क्षेत्र की विशेष, ऐतिहासिक, भौगोलिक, आर्थिक एवं सामाजिक स्थितियों व विशिष्ट संवैधानिक व्यवस्थाओं के आधार पर भी उदयपुर में स्थायी खण्डपीठ स्थापित किया जाना आवश्यक है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष शान्ति लाल चपलोत, शम्भू सिंह राठौड़, रमेश नन्दवाना, भरत कुमार वैष्णव, बार कार्यकारिणी अध्यक्ष भरत जोशी, महासचिव राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष बंशी लाल गवारिया, वित्त सचिव पंकज तम्बोली, अधिवक्ता गजपाल सिंह राठौड़ तथा आशुतोष पुरी गोस्वामी भी उपस्थित थे।
हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर कानून मंत्री को सौंपा ज्ञापन
