जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक सम्पन्न

उदयपुर, 11 अक्टूबर। राष्ट्रीय पोषण मिशन के अन्तर्गत जिला पोषण अभिसरण योजना समिति एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को एडीएम सिटी प्रभा गौतम की अध्यक्षता में जिला कलक्टर सभागार में आयोजित हुई। बैठक में आंगनवाडी केन्द्रों पर विद्युत कनेक्शन संबंधी चर्चा करते हुए एडीएम ने संबंधित विभागों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एडीएम ने इन्दिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए योजनान्तर्गत समस्त लम्बित प्रकरण आगामी 15 दिवस में निस्तारित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिले में संचालित आईजीएमपीवाई, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की प्रगति भी विस्तार से चर्चा की गई। पोषण अभियान के अन्तर्गत संचालित पोषण ट्रेकर एप्प पर अधिक से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण कर समस्त प्रकार की सूचना इन्द्राज करवाने हुए कम प्रगति वाली परियोजनाओं को आधार सीडिंग कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। अन्त में उपनिदेशक कीर्ति राठौड़ ने समस्त उपस्थित अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारियों को आगामी बैठक में अपेक्षित प्रगति के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद विभाग के एसीईओ विनय पाठक सहित महिला एवं बाल विकास, शिक्षा व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!