सलूंबर, 26 अक्टूबर : जिले के सराड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पिकअप की टक्कर से एक बच्चे की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार शाम को हिमाक्ष (12) पुत्र वेलचंद पटेल और त्याग (8) पुत्र गोविंद पटेल अपने दोस्तों के साथ ट्यूशन से घर लौट रहे थे। तभी पीछे की ओर से आई एक तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हुए त्याग पटेल ने घटना के थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया तो वहीं घटना में गंभीर घायल हुए हिमाक्ष को सीएचसी सराड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय भेज दिया गया। घटनास्थल पर एकत्रित हुए लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वह नशे की हालत में था।
ट्यूशन से आ रहे बच्चे की एक्सीडेंट में मौत
