बेखौफ हुए बाइक सवार बदमाश, कहीं चेन चुराई, कहीं बैग

उदयपुर, 26 अक्टूबर : ​शहर के सवीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात बदमाश एक व्यक्ति से सोने की चेन लूट ले गए। पुलिस को दी रिपोर्ट में गजेंद्र पुत्र चंदन लाल निवासी सवीना ने बताया कि 25 अक्टूबर की शाम को वह सवीना के खेड़ा सर्किल पर खड़ा था। तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाश उसके गले से सोने की चेन झपटकर ले गए। कुछ इसी तरह की घटना सुखेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भी घटी है, जहां साधना पोरवाल पत्नी महावीर पोरवाल निवासी सेक्टर—8 शुक्रवार शाम को शोभागपुरा स्थित श्रीनाथ सैनिटरी के सामने से जा रही थी कि तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर आया एक बदमाश उसकी 2 तोले की सोने की चेन तोड़कर ले गया। इधर नाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत भी अज्ञात बदमाश एक व्यक्ति के हाथ से बैग चुरा कर भाग गया। जिसमें कुछ नकदी और जरूरी सामान था। सैयद मकसूद अहमद पुत्र सैयद मुख्तार अहमद निवासी मल्लातलाई ने पुलिस को बताया कि वह 24 अक्टूबर के दोपहर 2:30 बजे रामपुरा में बस के इंतजार में खड़ा था कि अचानक मोटरसाइकिल पर आया एक व्यक्ति उसके हाथ से बैग चुरा कर चंपत हो गया। तीनों ही मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!