सलुम्बर विधानसभा उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी शांतादेवी मीणा कल भरेगी नामांकन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष रहेंगे मौजूद

उदयपुर 23 अक्टुबर / सलुम्बर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शांता देवी मीणा कल प्रातः 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखील करेंगी। प्रमोद सामर ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया की सभी तैयारियाॅ पूरी हो गई है। नामांकन के समय मुख्यमंत्री भजन लाल एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मौजूद रहेंगे। नामांकन पश्चात विशाल जनसभा का आयोजन किया जायेगा। सभा स्थल का बुधवार को देहात अध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चैहान, प्रमोद सामर, गोपीचंद मीणा, जहाजपुर विधायक नरसिंह जोधा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश गांधी, डालचंद डांगी ने सभा का स्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। चन्द्रगुप्त सिंह चैहान ने बताया कि चुनाव की तैयारियाॅ युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है सभी मंडलों के बुथ स्तर के कार्यकर्ता घर घर जा कर चुनाव प्रचार का कार्य कर रहे है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!