भारत के सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को दी बिजनेस सर्कल इण्डिया ने श्रद्धांजलि

उदयपुर । बिजनेस सर्कल इंडिया द्वारा अशोका पैलेस स्थित जुडियो शोरूम पर सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा की तस्वीर लगाकर सार्वजनिक कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धांजलि एवं पुष्प अर्पित किए ।

संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस अवसर पर सभी ने उनके कार्यों को याद किया एवं उनके बारे में अपनी विन्यांजलि प्रस्तुत की ।

चार्टर अध्यक्ष विप्लव कुमार जैन ने टाटा के बारे में कहा कि आपने कितना पैसा कमाया यह बड़ी बात नहीं है, आपने कितना प्यार कमाया बड़ी बात है, आज भारत का प्रत्येक व्यक्ति जिनका टाटा साहब से व्यक्तिगत कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन सभी को एक ऐसा एहसास हो रहा है कि उनके घर का कोई सदस्य चला गया हो ।

इस अवसर पर सभी लोगों ने रतन टाटा की तस्वीर के आगे पुष्प समर्पित किया एवं अपने-अपने भावों से उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

इस अवसर पर बिजनेस सर्कल इंडिया से रामरतन डाड, एकार्थ पुरोहित, दिलीप बालचंदानी, रतन सिंह सोलंकी एवं नितिन दशोरा सहित टाटा जुडियो और टाटा कैपिटल के सभी सदस्यगण भी उपस्थित थे ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!