पोषण वाटिका पर एक दिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण एवं कृषि आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। एमपीयुएटी में संचालित अखिल भारतीय समन्वित फल परियोजना द्वारा फलासिया पंचायत समिति के आमङा गाँव में हर घर में पोषण वाटिका बनाने हेतु एक दिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण एवं कृषि आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनजातीय वर्ग की 30 महिलाओं ने भाग लिया। महिला किसानों को फलों और सब्जियों की उन्नत किस्मों की पोषण वाटिका लगाने की वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में परियोजना प्रभारी डॉ. एस.एस. लखावत, कृषि विशेषज्ञ डॉ. पी.एस. राव और कृषि अधिकारी शिव दयाल मीना ने जानकारी दी। महिला किसानों को घर के पिछवाड़े खाली जगह पर फलदार पेङ लगाने तथा उनके थांवलो में कंद-मूल वाली फसलें उगाने और पेङों के बीच में मौसमी सब्जियां और फूल उगाकर ताजे फल सब्जी उपयोग में लेने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रत्येक महिला किसान को उन्नत किस्मों के 10 फलदार पौधे तथा सर्दियों के मौसम में उगाई जाने वाली विभिन्न सब्जियों के छोटे बीज किट और एक छोटे कृषि उपकरण से लाभान्वित किया गया। परियोजना प्रभारी डॉ. एस.एस. लखावत ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी विषय विशेषज्ञों और महिला किसानों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!