फतहनगर का गणपति महोत्सव परवान चढ़ा,घर-घर पूजे जा रहे प्रथम पूज्य गणेश

फतहनगर। विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर पर गणपति महोत्सव के तहत चलने वाले दस दिवसीय आयोजन में मेले सहित झांकी एवं अन्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इस आयोजन का लुत्फ उठाने यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देर रात तक जमी रहती है। नगर में पुराना बाजार स्थित गणपति चैक पर फतहनगर का राजा का दस दिन तक दरबार सजता है वहीं अखाड़ा मंदिर,पटेल स्टेडियम के समीप विजय हाइट्स द्वारा झांकी आयोजन,सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर प्रताप चैराहा,पीपली चैक,नेहरू बाल उद्यान के अलावा गली मोहल्लों में दर्जनों स्थानों पर स्थापित विनायक प्रतिमाएं उत्सवी माहौल का आभास करवाती है। सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर पर विशिष्ट झांकी का आयोजन किया गया जिसमें झांकी एवं हस्ताक्षर अभियान के जरिए दुष्कर्मियों को फांसी की मांग की गयी।  धर्म नगरी में चल रहे गणपति महोत्सव के इस आयोजन को देखने के लिए नगरवासियों के अलावा आस पास के गांवों से भी लोगों का देर रात तक तांता लगा रहता है। अनन्त चतुर्दशी को इस महोत्सव का समापन भी धूमधाम से होता है। इस दिन नगर के सभी स्थानों से विनायक प्रतिमाओं की एक साथ शोभायात्रा निकलती है। सुबह से शाम तक रंगों में सरोबार लोग विनायक प्रतिमाओं को गाजे बाजे के साथ सरोवर में विसर्जन के लिए ले जाते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!