ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल मावली एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन विजेता

फतहनगर । ब्लॉक स्तरीय 17 वर्ष एवं 19 वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लदानी के खेल मैदान पर किया गया। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में 17 वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल मावली की टीम विजेता एवं उदयपुर पब्लिक स्कूल मावली की टीम उपविजेता रही। साथ ही 19 वर्ष प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन विजेता एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरिया खेड़ी की टीम उपविजेता रही। मैच के बाद सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए जिला स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रभारी जगदीश पालीवाल, मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिला उपाध्यक्ष शैलेष कोठारी, अतिरिक्त जिला मंत्री शंकरलाल जाट, संगठन मंत्री सुधीर शर्मा, उपशाखा अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, घनश्याम मेघवाल, अजय सोनवाल, ताहिर खान, विनोद जाट, मंगल सिंह, टीम प्रभारी विनोद मीणा, रवीन्द्र कुमार शर्मा, कमलेश मीणा, पुष्करलाल बड़गुर्जर, कालुराम जाट, हिम्मतसिंह राव, दिनेश व्यास, अब्दुल गनी, रामरतन कोठारी, सुनील विजयवर्गीय, गोपाल गर्ग, कन्हैयाकृष्ण शर्मा, संजय शुक्ला, रमेश शर्मा, सुनील यादव, उमेश गहलोत, दीपक गुसर सहित टेक्निकल, प्रतिनियुक्त स्टॉफ एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!