डीपीएस, उदयपुर में तीन दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन सम्मेलन का शुभारंभ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में छात्रों द्वारा तीन दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन  सम्मेलन का आज से विद्यालय प्रांगण में शुभारम्भ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विषय के पूर्व प्रोफेसर संजय लोढ़ा थे। इस आयोजन में सामाजिक विज्ञान के समस्त शिक्षकों के मार्गदर्शन में कक्षा नवीं से बारहवीं तक उदयपुर शहर के 10 विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों एवं 50 शिक्षको ने भाग लेकर विश्व के विभिन्न देशों के प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए । सम्मेलन का शुभारंभ स्थानीय विद्यालय के बच्चों के द्वारा विभिन्न मनमोहक नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति के साथ किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि मॉडल संयुक्त राष्ट्र जिसे एम यू एन के नाम से भी जाना जाता है। यह एक शैक्षिक सम्मेलन है, जिसमें छात्र विभिन्न राष्ट्रों की कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और संयुक्त राष्ट्र के बारे में अवगत होते हैं। इस सम्मेलन में डीपीएस एवं शहर अन्य विद्यालय के छात्रों ने एशिया पैसिफिक, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, मिडिल ईस्ट आदि रीजन के अनेक देशों के प्रतिनिधिमंडल के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेंबली, सिक्योरिटी काउंसिल, यू एन वूमेन, यूनिसेफ,इंटरनेशनल प्रेस के प्रतिनिधि के रूप में अपने-अपने विचार व्यक्त करेंगे।
इसके अतिरिक्त भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली के अनुरूप लोकसभा समिति के प्रतिनिधि के रूप में छात्रों ने आपस में विचार विमर्श किया। इस प्रकार के सम्मेलन के द्वारा ही प्रतिभागियों में आलोचनात्मक सोच, टीमवर्क, अनुसंधान, सार्वजनिक वक्तव्य, बहस, लेखन कौशल जैसे अनेक कौशलों का विकास होता है।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजय लोढ़ा ने विद्यालय में आयोजित हो रहे इस एम यू एन सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चय ही इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों के अंदर महत्वपूर्ण सोच, नेतृत्व क्षमता आदि प्रमुख गुणों का विकास होता है एवं छात्र संयुक्त राष्ट्र संघ के क्रियाकलापों से भी अवगत होते हैं। अंत में विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमेन गोंविद अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में सफल नेतृत्व क्षमता का विकास करने में  महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को इस त्रि-दिवसीय सत्र को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!