उदयपुर 2 अक्टूबर 2022,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में गुलाब बाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख बताया कि तत्पश्चात कांग्रेस जनों द्वारा शास्त्री सर्किल पहुंचकर शास्त्री की प्रतिभा पर श्रद्धा सुमन अर्पित की एवं पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गांधी एवं शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास, गोपाल कृष्ण शर्मा, त्रिलोक पुरबिया, डॉक्टर मधुसूदन शर्मा, के.के. शर्मा, शिवराज सिंह धाबाई, मोहम्मद अयूब, हरीश शर्मा, सोमेश्वर मीणा, अजय सिंह, जयप्रकाश निमावत, नजमा मेवा फरोश, मनीष शर्मा, मोहन लाल शर्मा,दीपांकर चक्रवर्ती,हिदायतुल्लाह, दिनेश दवे, कौशल आमेटा, प्रेम घावरी, गौरी शंकर पटेल, महेंद्र पुरबिया, शंता प्रिंस, सुरेश सुंदर वसीटा सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।
