उदयपुर जिले में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के संबंध में सरपंच संवाद कार्यक्रम

उदयपुर, 30 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2022 के अंतर्गत शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में सरपंच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले की समस्त पंचायत समितियों के चुने हुए सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया।
सरपंच संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रमुख सुश्री ममता कुंवर ने ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन में जमीनी स्तर पर काम करने वाले प्रशासनिक व तकनीकी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, स्वच्छाग्रहियों, स्वच्छता कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों को आपसी सहयोग व समन्वय से कार्य करने की बात कही। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक मनीष ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के द्वितीय चरण में गांवों को निरन्तर खुले में शौचमुक्त बनाए रखने के साथ-साथ गांवो में ठोस एवं तरल कचरे के प्रबंधन की व्यवस्था को सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संवाद कार्यक्रम से विभिन्न सरपंचों में भी उपयोगी सुझाव दिए।
कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक अरूण चौहान, ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह, फिनीश सोसायटी के नवल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!