देवराज के हत्यारे पर अब लगेगी ‘हत्या की धारा’

चाकू के ‘कपासन कनैक्शन’ के बाद दूसरे आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस
—जल्द होंगे बड़े खुलासे
उदयपुर, 20 अगस्त (ब्यूरो): स्कूली छात्र देवराज की निर्मम हत्या के बाद मंगलवार को भारी जनसमूह के नारों और नम आंखों के साथ उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन छात्र की हत्या से जुड़े मामले में अभी कई और खुलासे बाकी हैं। मामले की जानकारी देते हुए शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने बताया कि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति से निपटने के बाद पुलिस अब आरोपी छात्र के पिता जमील शेख से पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपी छात्र पर लगाई गई धाराओं में भी अब हत्या से जुड़ी धाराएं शामिल की जाएंगीं। पुलिस ने आरोपी के पास मिले चाकू के ‘कपासन कनेक्शन’ की भी गहराई से जांच की है और इसे सही पाया गया। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है और बहुत ज्यादा पुलिस उनके गिरेबान तक पहुंचेगी। वहीं इस मामले में कपासन पुलिस का कहना है कि देवराज की हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू के ‘कपासन कनेक्शन’ के बारे में उनको कुछ नहीं पता।

वहीं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भटियानी चोहट्टा स्थित सरकारी स्कूल का नाम बदलकर मृतक देवराज के नाम पर करने की बात कही है। साथ ही आक्रोशित जनसमूह ने स्कूल के पूरे स्टाफ को निलंबित करने की बात भी उठाई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!