पशु प्रेम संदेश यात्रा पहुंची दिल्ली

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर की डिम्पल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिल कर गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की रखी बात
उदयपुर। उदयपुर से दिल्ली के लिए निकली डिम्पल भावसार पशु प्रेम संदेश यात्रा 11 जिलों 3 राज्य 2 मेट्रो सिटी होते हुए मौसम के कई सघर्षों के बाद दिल्ली पहुंची।
दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी के निवास स्थान पर यात्रा का समापन किया गया। गौ माता को राष्ट्र माता बनाने और  पशु क्रूरता के विरुद्ध सख़्त क़ानून बनाने की बात रखी।  इंडिया गेट पर और जंतर मंतर पर लोगो जागरूक कर हस्ताक्षर प्रदशित किए।।
यात्रा संयोजक रवि भावसार ने बताया कि पैसिफिक कॉलेज के सहयोग से यात्रा के तहत 50 स्कूल कोचिंग में 25000 छात्रों के बीच में पशु कल्याण जागरुकता अभियान चलाया और छात्रों को संकल्प दिलवाया कि सभी अपने आस पास के पशुओं का ध्यान रखेंगे । उनके साथ क्रूरता नहीं करेंगे । यात्रा में दल सदस्यों ने मिराज ग्रुप द्वारा दिए गए 20,000 बीजारोपण एवम पौधारोपण भी किया । गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के लिए गांवों एवं शहरों में हजारों लोगों एवम छात्रों के हस्ताक्षर लिए गए । हाईवे पर घूम रहे गौ वंश को  अर्थ डायग्नोस्टिक द्वारा दिए 500 से अधिक रेडियम पहनाए एवं खाना खिलाया साथ ही संदेश दिया कि हम अपने आस पास के किसी पशु को भूखा ना सोने दे।
उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन:
यात्रा के तहत डिम्पल भावसार ने  जयपुर में उप मुख्यमंत्री दीयाकुमारी जी से मिल कर यात्रा का संदेश दिया । उन्होंने  उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जी को गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के लिए ज्ञापन दिया। साथ ही स्कूल में पशु कल्याण कार्यक्रम कराने की मांग रखी और इंसानों पर चल रहे कोई इंसान भूखा ना सोए के तर्ज पर पशुओं की लिए गोपालवाहीनी जैसी कोई व्यवस्था की जाए ऐसी मांग रखी। इस दौरान विधायक बालमुकुंदाचार्य से भी मुलाकात की गई।
उल्लेखनीय है कि डिम्पल भावसार ने 18 दिन में यह यात्रा पूर्ण की है विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा स्वागत किया हुआ और पशुप्रेम संदेश यात्रा की सराहना की।।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!