उदयपुर 18 अगस्त / देश में अमन चेन, अच्छी वर्षा व दो दिन पहले भटिट्यानी चौहट्ा स्कुल में हुई चाकुबाजी की घटना में घायल छात्र की शीघ्र स्वस्थ की कामना को लेेकर रविवार को नवदीप नवयुवक मंडल के 51 कार्यकर्ताओं ने आयड़ स्थित कालकामाता मंदिर से मेवाड़ के आराध्य देव एकलिंग नाथ मंदिर तक की 21 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली। सभी कार्यकर्ताआंे ने महादेव मंदिर में घायल छात्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सभी कार्यकर्ता पूरे रास्ते महादेव के जयकारे व महामृत्युंजय का जाप करते हुए चल रहे थे। पदयात्रा में अध्यक्ष भरत वैष्णव, युवा मोर्चा जिला मंत्री नितिन जैन , कैलाश लक्ष्यकार, विनोद चौहान दिनेश साहु, सानु भोई, सुनील नायक सहित कार्यकर्ता शामिल थे।
उदयपुर से एकलिंग जी तक निकाली पदयात्रा
