फतहनगर। गत दिनों दुबई में चित्तौड़ लोकसभा क्षेत्र के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के दो व्यक्ति व मावली विधानसभा क्षेत्र के ईंटाली पंचायत के चांयला खेड़ा निवासी रामचंद्र जनवा 32 वर्ष पिता स्वर्गीय नारायण जनवा के निधन की दुःखद घटना हुई जिस पर शुक्रवार को चित्तौड़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी,वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी उनके निवास पहुंचे तथा मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इंडियन पीपल्स फॉर्म राजस्थान इकाई दुबई की ओर से शोक संतृप्त परिवार को डेढ़ लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इससे पूर्व मावली प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल ने भी मृतक के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व उपप्रधान मोहनलाल मेनारिया,जगदीश चंद्र मुंद्डा, पूर्व सरपंच गिरधारी लाल सोनी,पूर्व उप सरपंच देवीलाल मेनारिया, सत्यनारायण आमेटा, शंभूलाल टेलर, मधुसूदन पारीक आदि भी मौजूद थे।
ईंटाली के चायला खेड़ा में मृतक रामचंद्र के घर पहुंच कर सांसद ने दी श्रद्धांजलि, सौपा 1.5 लाख का चेक
