राष्ट्र की प्रगति के लिए समर्पित भाव से कर्तव्यों का निर्वहन करना जरूरी-डॉ तायलिया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 17 अगस्त। आजादी से लेकर अब तक हमारे देश ने बहुत प्रगति की है, इस प्रगति को और आगे ले जाने के लिए हम सभी को समर्पित भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। यह बात विद्या भवन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार तायलिया ने विद्या भवन गोविन्दराम सेकसरिया शिक्षक महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। सोसायटी के उपाध्यक्ष हंसराज चौधरी ने सभी को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कर्त्तव्यों के प्रति सजगता का सन्देश दिया।स्वागत उद्बोधन प्राचार्य डॉ. फरज़ाना इरफ़ान ने दिया। उन्होंने विविधता में एकता को देश की ताकत बताते हुए राष्ट्रीयता की भावना के विकास पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। संचालन डॉ. मालचंद काला ने किया और आभार डॉ. मनीषा शर्मा ने जताया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!