डेयरी एवं खाद्य उद्योग उद्यमिता विकास एवं स्टार्ट-अप की संभावनाओं पर अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार आज

उदयपुर। आर.सी.ए. सभागार में डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के पूर्व छात्र परिषद् द्वारा एक अंतराष्ट्रीय सेमिनार का 10 अगस्त शनिवार को आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अंतराष्ट्रीय सेमिनार का विषय डेयरी एवं खाद्य उद्योग उद्यमिता विकास एवं स्टार्ट-अप के अवसर के बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी।
पूर्व छात्र परिषद् के अध्यक्ष डॉ करुण चंडालिया ने बताया कि विषय के महत्व को देखते हुए राजस्थान सरकार के डेयरी एवं पशु पालन मंत्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि,विशिष्ट ंगेअतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन हो जबकि महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार कर्नाटक करेंगे।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.लोकेश गुप्ता ने बताया कि इस सेमिनार में विषय विशेषज्ञ होको आईसएण्ड क्रीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयेश जयदेवन तथा मारवाड़ी कैटलिस्ट अंतराष्ट्रीय विशेषज्ञ सुशील शर्मा, पारस गोयल तथा तरुण सिंह पवार एवं कई विशेषज्ञ विषय पर प्रकाश डालेंगे।
पूर्व छात्र परिषद् के सचिव निर्भय गोयल ने बताया कि डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के इस कार्यक्रम में देश विदेश से 400 से अधिक पूर्व विद्यार्थी जो की बहुत बड़े-बड़े पदों पर कार्यरत है, भाग लेने के लिए आ रहे है। इस संस्था की स्थापना 1994 में की गई थी जो की उदयपुर क्षेत्र की सबसे पुरानी पूर्व छात्र परिषद है  इस महाविद्यालय से पिछले 40 वर्षों से डेयरी एवं खाद्य तकनिकी के विशेषज्ञ अंतराष्ट्रीय संस्थानों में कार्यरत है । आज की परिस्थिति को देखते स्व रोजगार के अवसरों को बढ़ाने हेतू इस अंतराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!