रोटरी क्लब उदयपुर की नवीन कार्यकारिणी गठित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

अनिल छाजेड़ अध्यक्ष एवं भरत सरूपरिया सचिव बनें
उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ़ उदयपुर के 1 जुलाई से प्रारम्भ हो रहे नये सत्र की कार्यकारिणी का आज गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अनिल छाजेड़ अध्यक्ष एवं भरत सरूपरिया सचिव नियुक्त किये गये।
छाजेड़ ने बताया कि गठित नवीन कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष विवेक व्यास, वरिष्ठ संयुक्त सचिव राजेश खमेसरा,संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल, सार्जेंट एट आर्म्स धनेश बांठिया, कोषाध्यक्ष राकेश माहेश्वरी, निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश मेहता,अध्यक्ष निर्वाचित दीपक मेहता, अध्यक्ष मनोनीत श्रीचंद खथुुरिया, निदेशक क्लब सेवा माणिक नाहर, निदेशक सामुदायिक सेवा डॉ. अनिल कोठारी,निदेशक अंतर्राष्ट्रीय सेवा एस.के.महाजन, निदेशक यूथ सर्विस पदम दुगड़, निदेशक व्यावसायिक सेवा वीरेंद्र सिरोया,प्रोग्राम कमेटी चेयरमैन निर्मल सिंघवी, रोटरी सर्विस ट्रस्ट चेयरमैन एल एस कर्णावट, बुलेटिन संपादक ओ.पी.सहलोत, क्लब ट्रेनर पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी,रमेश चौधरी,डॉ.निर्मल कुणावत, क्लब सलाहकार सतीश जैन,डॉ.अजय मुर्डिया,रमेश सिंघवी, अतिरिक्त सलाहकार अंशुल मोगरा,सज्जन सेठ को मनोनीत किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!