धूमधाम से निकली भामाशाह जयन्ती  पर  शोभायात्रा

उदयपुर, 28 जून.  भामाशाह जयन्ती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। समापन अवसर पर पंचायती नोहरे में समारोह आयोजित किया गया। इसमें राज्य के सहकारिता मंत्री गौतम दक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अध्यक्षता शहर विधायक ताराचन्द जैन ने की।

आलोक पगारिया ने बताया कि इससे पूर्व सुबह समाजजनों ने हाथीपोल स्थित भामाशाह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। बाद में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भामाशाह की झांकी सजी एस्कोर्ट जीप चल रही थी। उसके साथ देशभक्ति गीतों पर झूमते-गाते युवाओं की टोली, केसरिया साफे व उपरने से सजे समाजजन कतारबद्ध चल रहे थे। वहीं, ढोल की थाप पर लाल चुन्दड़ में महिलाएं गीतों पर नाचती चल रही थी। शोभायात्रा के मार्ग में स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा से विभिन्न समाजों द्वारा स्वागत किया जा रहा था।
पंचायती नोहरे में भामाशाह कावड़िया परिवार के वंशज 95 वर्षीय दिलखुश कावड़िया व तेजसिंह कावड़िया का सम्पूर्ण समाज की ओर से नागरिक अभिनन्दन किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!