विजेता प्रशान्त-महर्षि ने मचायी धमाल-पुत्र महर्षि बने मैन ऑफ दी सीरिज़
अग्रकुल की तीन पीढ़ियों द्वारा रनों की बरसात , पानी की बुन्दे रूकी तो हुई, रनों की घनघोर वर्षा
उदयपुर, 23 सितम्बर। घुमती हुई एवं यार्कर बोलो से खिलाड़ी ही नहीं दर्शक भी हतप्रभ होते हुये रोमांचकत्ता का अनुभव कर रहे थे। तरूण एवं युवा विद्यार्थी ही नहीं वरण व्यापारी-उद्योगपति-चिकित्सक- इंजीनियर-चार्टड एकाउन्टेट, सीएस समाज सेवा में रत् अग्रबन्धुओं ने खेलों के क्षेत्र में भी अपने करावे तेवर दिखाये। आज के क्रिकेट टूर्नामेन्ट ‘‘अग्रवाल प्रीमियर लीग’’ में समाज की तीन पीढ़ियों दादा-पुत्र एवं पौते ने अपनी स्वर्णीम यादे ताजा करते हुये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन किया।

प्रवक्ता नारायण अग्रवाल ने बताया कि एक ही टीम में एक साथ कन्धे से कन्धा मिला; आपसी सूझ-बुझ-दूरगामी निर्णय चीते जैसी फुर्त्ती-र्स्फुती से क्षेत्ररक्षण, सर्वश्रेष्ठ बॉलिग एवं एक साथ आमने-सामने बैंटिंग कर सर्वाधिक चौकों एवं छक्कों की धुंआधार बारिष कर मैच श्रृंखला खेल विजेता टीम का खिताब ही नहीं मैंन ऑफ द मैच एवं मैंन ऑफ द सीरीज का खिताब की अपने नाम किया महर्षि अग्रवाल एवं पित्ता प्रषान्त अग्रवाल की जोड़ी ने। उन्होंने अपनी टीम अग्रोहा स्टार्स को जीत का लक्ष का पीछा करते हुये 7 विकेट से विजय श्री का खिताब एवं ट्राफी पर कब्जा जमाया।
कप्तान विकास अग्रवाल, प्रषान्त अग्रवाल, महर्षि अग्रवाल एवं टीम को अग्र्रवाल प्रीमियर लीग ट्राफी आयोजक श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक संजय अग्रवाल निलिमा ज्वैलर्स के शैलेष सिंघल कोच एवं टूर्नामेन्ट संयोजक राकेष जैन-अंजय अग्रवाल के कर कमलों से प्रदान की गयी। यही विजेता टीम के अन्य खिलाड़ियों राजेष अग्रवाल, आषीष गोयल, पंकज गुप्ता, अक्षय अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, शक्ति केडिया, नभ अग्रवाल, एवं शुभम् गर्ग को भी ट्राफी लक्ष्करी अग्रवाल समाज अध्यक्ष रामचन्द्र अग्रवाल, जयंती उप मुख्य संयोजक दिनेष बसंल, प्रवक्ता नारायण अग्रवाल, संजय सिंघल, देवकीनन्द गोयल, राकेष गर्ग, सुनील अग्रवाल, विमल अग्रवाल, श्याम सुन्दर गोयल एवं समाज गणों द्वारा बारी बारी से प्रदान की गयी।
प्रवक्ता नारायण अग्रवाल ने बताया कि लीग में कुल आठ टीमों के मध्य रोचक एवं दिलचस्प मुकाबले हुये, दो सेमीफाइनल एवं एक फाइनल सहित कुल सात मैंच खेल गये। प्रथम मैच में अग्रोहा स्टार ने अग्रवाल सुपर किंग्स को 7 विकेट से पराजित किया। कप्तान प्रषान्त अग्रवाल के सुपुत्र महर्षि अग्रवाल ने 15 बाल पर नाबाद 42 रन बना मैन ऑफ द मैच रहे। द्वितीय मैच में बृजवासी वारीयर्स ने प्रतिद्वन्द्वी अग्रवाल रॉयल्स को हराते हुए सेमी फाईनल में प्रवेष किया। इसके मैंन ऑफ द मैच अनुराग बसंल रहे। तीसरे मैच में उदयपुर लेकर्स ने एवीएस गु्रप को 60 रन से पराजित किया। मैंन ऑफ द मैच आयुष जिन्दल रहे। चौथे मैच में अग्रसेन नगर ने अग्रसेन टाईगर को आठ विकेट से हराया मैन ऑफ द मैच जैनित अग्रवाल रहे।
अग्रवाल प्रीमियर लीग के प्रथम सेमीफाईनल में पुनः कप्तान प्रषान्त एवं पुत्र महर्षि की धुआंधार पारी की बदौलत अग्रोहा स्टार्स ने बृजवासी वारीयर को 6 विकेट से हरा फाईनल में अपना स्थान बनाया। वही लगातार दूसरे मैच में महर्षि अग्रवाल मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे सेमीफाईनल में अग्रसेन नगर ने उदयपुर लेकर्स को 44 रन से हरा फाइनल में प्रवेष किया। पार्थ अग्रवाल मैन आफ द मैच रहे।
नारायण अग्रवाल ने बताया कि लीग के फाइनल निर्णायक मैच में प्रषान्त अग्रवाल की टीम अग्रोहा स्टार्स एवं अक्षत मेडतिया की टीम अग्रसेन नगर के मध्य हुआ। टॉस विजेता अग्रसेन नगर ने पहले बल्लेबाजी कर 72 रन का लक्ष दिया। जिसे बड़ी आसानी से पित्ता पुत्र की जोड़ी ने छककों एवं चौकों की बौछार कर हासिल कर लिया। लगातार तीसरी बार मैंन ऑफ द मैच का खिताब हासिल कर महर्षि अग्रवाल ने अग्रवाल प्रिमीयर लीग की मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी भी अपने नाम की।
इन्हें ये ट्रॉफिया मुख्य संयोजक जयन्ती एवं अग्रवाल वैष्णव समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नारायण सेवा संस्थान अध्यक्ष एवं उनके पित्ताश्री प्रषान्त अग्रवाल निलिमा ज्वैलर्स के शैलेष सिंघल एवं संयोजक राकेष जैन एवं अंजय अग्रवाल ने बारी बारी से प्रदान की। वहीं उन्होंने उप विजेता टीम अग्रसेन नगर को भी उप विजेता ट्राफी एवं सभी खिलाड़ियों को मोमेन्टो ट्राफी भी प्रदान की।
सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन भगवान की पूजा अर्चना आराधना माल्यार्पण की रस्म मुख्य संयोजक संजय अग्रवाल, उप मुख्य संयोजक दिनेष अग्रवाल, स्वागत समिति अध्यक्ष रामचन्द्र अग्रवाल, क्रिकेट संयोजक एवं कोच राकेष जैन, संयोजक अंजय अग्रवाल, विषिष्ठ अतिथि प्रषान्त अग्रवाल, श्याम सुन्दर गोयल, भोजन समिति संयोजक सजंय सिंघल के द्वारा निभाई गयी।
सभी मैच को निष्पक्ष सम्पन्न कराने में एम्पायर सुरेन्द्र बैरवा एवं दामोदर भोई की भूमिका सराहनीय रही। सभी मैंचों के उद्घोषक कामेन्ट्री समाज के युवा संयोजक शुभम् गर्ग, अर्चित बसंल, अक्षय अग्रवाल, अंजय अग्रवाल, निलिमा अग्रवाल, राकेष जैन ने बारी बारी से कर दर्षकों को ही नहीं खिलाड़ियों को भी रोमांचित किया।
