आईटी सेक्टर में रोजगार की अपार संभावनाए – प्रो. सारंगदेवोत

आईटी सेक्टर में रोजगार के अवसर विषय पर एक दिवसीय कार्यशला का हुआ आयोजन
टीसीएस गरीब व वंचित छात्रों को जोडेगी रोजगार से – निकिता
उदयपुर 23 सितम्बर / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विवि के संघटक कम्प्यूटर साईंड एण्ड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी की ओर से आईटी सेक्टर में रोजगार के अवसर विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला की मुख्य वक्ता टीसीएस की सीएसआर एग्जूक्यूटिव  निकिता नाडकर्णी ने कहा कि टीसीएस कम्पनी ग्रामीण, गरीब व वंचित विधार्थियों को 25 दिवसीय निशुल्क टेªनिंग देकर उन्हंे  रोजगार दे देश की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगी। इसके लिए शहर एवं ग्रामीण स्तर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा।
अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि आईटी सेक्टर में रोजगार के कई अवसर हैं लेकिन विद्यार्थी जागरूकता के अभाव में सीमित दायरे तक रह जाता है। कोरोना संकट के चलते जहॉ रोजगार के अवसर खत्म हो गये हैं वही लेकिन आईटी और कम्प्यूटर साईंस के क्षेत्र में नई भर्तियां तेजी से हो रही है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 70 प्रतिशत ज्यादा की वृद्धि हुई है। इसका एक बड़ा कारण तेजी से आईटी कम्पनियों का खुलना और वर्क फ्रॉम होम, ऑन लाईन पठन, पाठन व ऑनलाईन बाजार में डिमांड बढ़ने से इस क्षेत्र में वृद्वि हुई है। उन्होंने कहा कि विधार्थी मोबाईल एप्लीकेशन डवलपर, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, वेब साईट डवलपर, साईबर एक्सपर्ट, फुल स्टेक डवलपर , डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर, सहायक प्रोफेसर, हार्डवेयर इंजीनियर, डेटा साईन्टिस्ट, डेटा एनालिस्ट, क्लाउड आर्किटेक्ट, सोफ्टवेयर इंजीनियर जैसे अनेक क्षेत्रो में रोजगार के अवसर  तलाश सकते है।
इस अवसर पर प्रो. मंजू मांडोत, डॉ. भारत सिंह देवडा, डॉ. मनीष श्रीमाली ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. प्रियंका सोनी ने किया जबकि आभार डॉ. भारत सिंह देवड़ा ने दिया। कार्यशाला का शुभारंभ मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यशाला में डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. प्रदीप शक्तावत, डॉ. दिलीप चौधरी, कुंजबाला शर्मा, मनोज यादव, भगवती लाल श्रीमाली सहित विधार्थी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!