छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय शिक्षकों द्वारा किया गया योग

विश्व योग दिवस पर हुए कार्यक्रम
छात्र-छात्राओं द्वारा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित योग दिवस के मौके पर गांधी ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया 

उदयपुर।  विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य मे सेन्ट एन्थोनी द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। मिडिया प्रभारी विकास साहु ने बताया कि योग दिवस के मोके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं व शिक्षकों द्वारा प्रातः विद्यालय प्राचार्य विलियम डिसूजा के मार्गदर्षन मे विभिन्न आसन व योग क्रिया की गई। साहु ने बताया कि विद्यालय योग शिक्षक वीरेन्द्र सिंह रावत , उषा शर्मा द्वारा विभिन्न आसन सुर्य नमस्कार, अनुलोम, विलोम, प्रणायाम सहित विभिन्न क्रियाओं से अवगत कराया गया। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित योग दिवस के मौके पर गांधी ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया गया सभी ने इसका भरपुर लाभ उठाया व इसे भविष्य में निरन्तर करने हेतु संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य के अलावा उपप्राचार्य जे.सी. डिसूजा, सभी अभिभावक गण, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!