उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालय के शिक्षकों के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिक्षकों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक योग किया। इस सत्र का संचालन सुश्री यशस्विनी सैनी ने किया।
यशस्विनी ने विभिन्न प्रकार के योगासन व प्राणायाम को बहुत ही प्रभावी ढंग से मार्गदर्शन करते हुए करवाया। उन्होंने जीवन में योग के महत्व व विभिन्न आसनों जैसे कटि चक्रासन, पर्वतासन, सुखासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम व शीतली प्राणायाम आदि से होने वाले लाभ से भी अवगत कराया । इस अवसर पर प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि हम सभी को योग को प्रतिदिन की आदत बना लेना चाहिए ताकि तन, मन व आत्मा के अच्छे स्वास्थ्य के साथ सकारात्मकता से हमारा जीवन सार्थक हो जाए है. उप प्राचार्य राजेश धाभाई ने भी कहा कि योग आज के दौर में प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता है। इसे नियमितता के साथ अपनाना चाहिए।
डी पी एस के शिक्षकों ने योग दिवस पर किया योग
