जैविक खेती मिशन के क्रियान्वयन हेतु -6 प्रयोगशालाओं के लिए 54 नवीन पद सृजित

जयपुर, 22 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आमजन के बेहतर स्वास्थ्य एवं किसानों के प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ते रूझान को ध्यान में रखते हुए जैविक खेती मिशन के क्रियान्वयन हेतु 6 प्रयोगशालाओं के लिए 54 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी प्रदान की है। 

 उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा में मिशन-2 (जैविक खेती मिशन) के अंतर्गत कोटा एवं जोधपुर में 2 फूड टेस्टिंग लैब कृषि विपणन विभाग के माध्यम से तथा अजमेर, बीकानेर, उदयपुर एवं भरतपुर में  4 जैविक प्रमाणीकरण लैब कृषि विभाग के माध्यम से स्थापित किए जाने की सहमति प्रदान की थी। इन 6 प्रयोगशालाओं का संचालन कृषि विभाग के द्वारा किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!