उप पंजीयक वल्लभनगर (उदयपुर) ने बेयर क्रॉपसाईंस लिमिटेड की सम्पत्ति कुर्क की

उदयपुर 22 सितंबर। न्यायालय कलक्टर मुद्रांक राजस्थान विशेष वृत्त जयपुर द्वारा प्रकरण संख्या 05/2022 उनवान बेयर क्रॉपसाईंस लिमिटेड में पारित निर्णय द्वारा मुद्रांक कर राशि रूपये 60,00,000 (साठ करोड़ रूपये) की वसूली कायम की गई थी। यह राशि जमा नहीं करवाने पर दिनांक 22 सितंबर को उप पंजीयक वल्लभनगर ने उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग उदयपुर के निर्देशन में बेयर क्रॉपसाईंस लिमिटेड की ग्राम लक्ष्मणपुरा तहसील वल्लभनगर में स्थित सम्पत्ति को कुर्क कर लिया गया। प्रकरण में शीघ्र ही नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। वर्तमान में राज्य सरकार की एमनेस्टी योजना 2022 में बकाया मुद्रांक कर राशि के साथ ब्याज व पेनल्टी में छूट जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!