प्रतापगढ़  : सुंदरकांड पाठ का हुवा आयोजन 

प्रतापगढ़ 9 जून। श्री पंचमुखी बालाजी महाराज दुधली टांडा राती घाटी में शनिवार रात्रि में दिव्य सुंदरकांड पाठ का मारूति मित्र मंडल धमोतर द्वारा वाचन किया गया।
गांव के दशरथ लबाना ने बताया कि श्री पंचमुखी बालाजी महाराज के दिव्य सुंदरकांड पाठ में श्री सिद्ध पीठ मोखमपुरा घोटारसी के बाल ब्रह्मचारी बाल संत गुरुदेव भी पधारे व उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन किए।
बाल संत गुरुदेव ने सुंदर काण्ड पाठ में विनती सुन मेरे बालाजी,,, मेरे बालाजी मेरे सरकार में आया तेरे द्वार, दुनिया में देव हजारों में बजरंग बली का क्या कहना, मारा गुरू बिन ज्ञान मिलय दो ना,,, जिन्हे दाम प्यारे उन्हें दाम दे दो, जिन्हें राम प्यारे उन्हें राम दे दो,,, माने सावरिया री सूरत प्यारी लागे व सतगुरू से न्याता जोड़ना सहित विभिन्न भजनो के माध्यम से प्रस्तुत दी।
इस दौरान सुंदरकांड पाठ में मारुती मित्र मंडल धमोतर द्वारा मंगल भवन अमंगल हारी, बालाजी घुमा दे मारो घोटो, छम छम नाचे वीर हनुमाना, दुनिया में देव हजारों में मेरे बालाजी का क्या कहना सहित बालाजी महाराज के पाठ का वाचन किया गया। इसके उपरांत बालाजी महाराज की आरती व प्रसादी वितरण के साथ समापन किया गया। इस दौरान सैकडो की संख्या में समस्त वानर सेना एवं लबाना समाज के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!